अंग्रेजी की प्रसिद्ध पुस्तक ‘7 मंत्राज टू एक्सेल इन एग्जाम’ का हिन्दी रूपान्तर, उन विद्यार्थियों को दृष्टिगत करके लिखी गई है, जो प्रायः परीक्षा सामान्य अंकों से ही पास कर पाते हैं। वे यह नहीं जानते कि अच्छे अंक किस प्रकार प्राप्त किए जा सकते हैं। इस पुस्तक में ऐसे प्रभावी एवं व्यावहारिक सुझाव सात सूत्रों में पिरोकर दिए गए हैं, जिनकी सहायता से कोई भी परीक्षार्थी उच्च अंक लेकर विशिष्टता प्राप्त कर सकता है। आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धा व्याप्त है। स्कूल हो या कालेज हो, उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा हो या नौकरी प्राप्त करनी हो, सभी परीक्षाओं में अच्छे अंकों की आवश्यकता होती है। जिनका विद्यार्थी जीवन उच्च रहा हो, वही इन क्षेत्रों में औरों से आगे निकल पाते हैं। इस पुस्तक में दिए गए सुझाव और सूचनाओं को आत्मसात् करके औसत बुद्धि का विद्यार्थी भी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण अंक प्राप्त कर सकता है। इसमें दिए गए सुझाव सरल एवं प्रयोगात्मक हैं। बस आवश्यकता है, सोई हुई शक्ति को जगाने और उसे समझने की।
^ Top