दुनिया में यदा-कदा ऐसी अद्भुत और अनोखी घटनाएं होती रहती हैं, जिनके रहस्य को समझने में तर्क शक्ति अपने आपको पूरी तरह असहाय, असमर्थ पाती है। आखिर वह कौन-सी शक्ति है, जो भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पूर्वाभास करा देती है।
दुनिया के कोने-कोने में समय-समय पर घटित ऐसी ही अजूबा मगर सत्य घटनाओं का विशिष्ट संकलन है यह पुस्तक। मन को आश्चर्य और रोमांच से भर देने वाली ऐसी बहुचर्चित घटनाओं में से कुछ शीर्षक देखिएः-
▪ महात्मा गांधी की हत्या का पूर्वाभास
▪ सपने ने सुलझाया परमाणु का रहस्य
▪ सपने ने दिलाई अकूत संपत्ति
▪ सपने ने दिलाया नोबेल पुरस्कार
▪ स्वप्न ने दी रोम पर आक्रमण की प्रेरणा
▪ अपनी मौत का दृश्य पहले ही लिख दिया था, जूडी बाक्स ने
▪ चार वर्ष पहले ही देख ली थी- खान दुर्घटना
^ Top