मन ही एक ऐसा संवेग है जो व्यक्ति को ऊर्जा प्रदान करता है और इसी से उसका शरीर संचालित होता है। इसीलिए अध्यात्म और मनोविज्ञान में भी मन को ही साधने और उसे स्वस्थ बनाने पर बल दिया गया है। तभी तो कहा गया है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। आपने यदि मन को जीत लिया यह तय है कि आप दुनियां की हर कठिनाई हर संकट को आसानी से जीत लेंगे। इसी से आपकी सकारात्मक सोच विकसित होगी रचनात्मक सोच आपको मार्ग दिखाएगी और हर क्षेत्र में आप परस्पर सहअस्तित्व के साथ आगे बढ़ सकेंगे और फिर पाएगें कि कामयाबी आपके चरण चूम रही है।
यदि आपके जीवन में अभाव है, क्षमताओं की कमी है, आप बैचेन हैं, जीवनचर्या में व्यवधान और विसंगति हैं जिससे आपकी योग्यताओं पर असर पड़ रहा है तो अपने आपको संभालें मन को मज़बूत बनाएं फिर फैसला करें तब आप निश्चय ही सफ़ल होंगे।
^ Top