Bhawan Nirmaan Kaise Karein
भवन निर्माण कैसे करें


Bhawan Nirmaan Kaise Kareinभवन निर्माण कैसे करें

Author: Raj Kumar Aggarwal इंजीनियर राज कुमार अग्रवाल
Format: Paperback
Language: Hindi
ISBN: 8122309585
Code: 3113B
Pages: 151
Price: Rs. 180.00

Published: 2006
Publisher: Pustak Mahal
Usually ships within 15 days


Add to Cart

Recommend to Friend

Preview as PDF





आधुनिक समय में "भवन निर्माण कैसे करें" विषय पर प्रकाशित इस पुस्तक के लेखक श्री राज कुमार अग्रवाल एक कुशल इंजीनियर व बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी हैं। इन्हें पंजाब राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है। सम्प्रति लोक निर्माण विभाग भवन व मार्ग शाखा पंजाब में कार्यरत हैं। आज के भौतिकवादी युग में रहने के लिए मकान सम्पन्नता का प्रतीक ही नहीं, बल्कि मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है। हर एक का सबसे पहला सपना होता है कि उनका अपना एक अच्छा सा मनमोहक, सुन्दर, नए ढंग से निर्मित खूबसूरत एवं टिकाऊ घर हो। इसलिए जब भी मकान बनवाएं निर्माण संबंधी कुछ मूलभूत जानकारी अवश्य लें, ताकि आपकी इच्छानुसार मकान बन सके। अच्छा मकान न बनने के पीछे आर्थिक कारण कम बल्कि इस क्षेत्र की अनभिज्ञता एवं अनुभवहीनता मूल कारण है। निर्माण के दौरान कुछ कमियां रह जाती हैं, जो मकान बनाने के उपरांत भी ठीक की जा सकती हैं। लेकिन सीलन व दीमक जैसी कुछ अन्य त्रुटियां ऐसी हैं, जिनका निराकरण मकान पूर्ण होने के बाद संभव नहीं हो पाता। इस पुस्तक में भवन निर्माण की योजना, भवन निर्माण की अनिवार्यताएं, भवन निर्माण की अनुमानित व्यय राशि, प्रयोग की जाने वाली सामग्री का अनुमान, सामग्री संकलन, पानी की व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही दीमक, शोरा, सीलन, दरार आदि से बचाव के अनेक उपाय भी बताए गए हैं।

^ Top

Post   Reviews

Please Sign In to post reviews and comments about this product.

About Pustak Mahal

Hide ⇓

Pustak Mahal publishes an extensive range of books that are both affordable and high-quality.

^ Top