मोबाइल एप्स और साॅफ्टवेयर

मोबाइल एप्स और साॅफ्टवेयर

आज के समय में टेक्नोलाॅजी का महत्त्व बहुत बढ़ गया है। टेक्नोलाॅजी ने लगभग प्रत्येक कार्य को न केवल आसान बना दिया है, बल्कि गति भी प्रदान की है। मोबाइल भी इसी का एक उदाहरण है, जिसमें समय के साथ-साथ अनेक परिवर्तन होते रहे हैं। मोबाइल की बढ़ती उपयोगिता को देखकर ही यह पुस्तक लिखी गई है, ताकि यूजर्स इस पुस्तक के माध्यम से अनेक नवीन टेक्नोलाॅजी का लाभ उठा सकें।

यह पुस्तक मोबाइल तथा कंप्यूटर से जुड़े अनेक प्रोग्राम्स व एप्लीकेशंस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करती है। किसी एप्लीकेशन को कैसे डाउनलोड करें, उसमें कहां-कहां क्लिक करें। उसके बाद स्क्रीन पर क्या-कैसे लिखा होगा? यह सभी जानकारी विस्तारपूर्वक और आसान भाषा में दी गई है। यूथ यूजर्स को ध्यान में रखकर अंग्रेजी के प्रचलित शब्दों को यूज किया गया है, ताकि उन्हें समझने में आसानी हो। यह पुस्तक छात्रों, युवाओं तथा बड़ी उम्र के यूजर्स को बेहद पसंद आएगी।



लेखिका चित्रा गर्ग 1974 से लेखन से जुड़ी हैं। वे प्रायः उन्हीं विषयों को अपने लेखन के लिए चुनती हैं, जिनमें उनकी स्वयं की रुचि व हाॅबी हो। इसी कारण उन्होंने विविध विषयों पर पुस्तकें लिखी हैं, जैसे - कुकिंग, ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, बाल-साहित्य, जीवनी, कैरियर, भ्रमण, मार्शल आर्ट आदि। उन्होंने अपने टेक्नोलाॅजी-प्रेम के कारण ही यह पुस्तक लिखी है, जिसमें उन्होंने संकलन व लेखन दोनों किए हैं। उन्हें दो पुस्तकों पर भारतेंदु हरिश्चंद्र पुस्कार तथा बाल-साहित्य सम्मान (केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार) प्राप्त हो चुका है। वे दूरदर्शन के लिए अनेक कार्यक्रमों का लेखन, निर्देशन व निर्माण कर चुकी हैं। वे भ्रमण की बेहद शौकीन हैं, इसीलिए विश्व के 38 देशों का भ्रमण कर चुकी हैं। उनकी 82 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।


Write a review

Note: HTML is not translated!
    Bad           Good

Super Fast Shipping

Pustak Mahal will Provide Super Fast Shipping

  • Views: 4413
  • Brand: Chitra Garg
  • Product Code: 8718 B
  • Availability: In Stock
3 Product(s) Sold
  • INR 160.00
  • Ex Tax: INR 160.00

Tags: मोबाइल एप्स और साॅफ्टवेयर